logo

झारखंड के गढ़वा में अधेड़ को निर्वस्त्र कर बाइक से 1 किमी तक घसीटा, गंभीर

कपोीोहल्ग.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
गढ़वा जिले के खरौंधी थानाक्षेत्र अंतर्गत जंगल के रास्ते पशु लेकर जा रहे एक वृद्ध के साथ अमानवीय घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि एक बाइक पर सवार तीन युवकों ने वृद्ध को निर्वस्त्र कर रस्सी से बांध कर एक किलोमीटर तक घसीटा है। जब मोटरसाइकल सवार युवकों को लगा कि वृद्ध की मौत हो गई है तो उसे जंगल में छोड़ भाग गये। जब बुजुर्ग को होश आया तब उसने पुलिस को इसकी जानकारी दी। घटना शुक्रवार देर शाम की है। वृध्द को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। 


मृत समझकर छोड़ भागे थे 
पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वह अपने पशुओ को लेकर अपने घर से श्रीबंशीधर नगर जा रहे थे। रास्ते में चुनियाही पहाड़ी के समीप मोटरसाइकिल से युवक खरौंधी थानाक्षेत्र के अमरोरा गांव निवासी राहुल दुबे, राजेश दुबे और काशीनाथ भुइयां वहां पहुंचे। रोक कर गाली गलौज की। कपड़ा खोलने को बोला। मैंने डर से कपड़ा खोल दिया। उसके बाद उनलोगों ने उसके कपड़े में रखे बारह हजार पांच सौ रुपए लूट लिए। जब वह रुपये वापस करने के लिए गिड़गिड़ाए तो मोटरसाइकिल में हाथ बांधकर एक किमी तक घसीटा। उससे वह बेहोश हो गया। बाद में उसे मृत समझकर युवक उसे छोड़कर चले गए। 


एक आरोपी गिरफ्तार हो गया 
दो घंटे बाद जब होश आया तो उस रास्ते से गुजर रहे लोगों को घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी लोगों ने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे उठाकर अस्पताल ले जाकर इलाज कराया। एसडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह ने खरौंधी थाना में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में केस दर्ज कर एक नामजद आरोपी काशीनाथ भुइयां को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपी राहुल दुबे और राकेश दुबे के घरों पर छापामारी की गई। दोनों फरार हैं। उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Tags - Jharkhand News Jharkhand Garhwa News Garhwa News Garhwa Latest News